लेटेस्ट न्यूज़

कोहरे की वजह से धीमी हुई रफ्तार... देखें कौनसी ट्रेन चल रही कितना लेट, किस रूट पर सबसे ज्यादा असर

Train Delay because of Dense Fog: घने कोहरे और ठंड की वापसी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिल्ली-हावड़ा रूट पर वंदे भारत, राजधानी और तेजस राजधानी समेत कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Train Delay because of Dense Fog: एक बार फिर ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और कोहरे ने अपना विकराल रूप दिखा दिया. जहां एक ओर लोग ठंड और शीतलहर से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर रेल यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं. हालात ऐसे हैं कि सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस से लेकर समय की पाबंदी के लिए मशहूर राजधानी और तेजस राजधानी एक्सप्रेस तक घंटों देरी से चल रही हैं. यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और सफर परेशानी भरा हो गया है.