लेटेस्ट न्यूज़

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने बनारस के सारनाथ के लिए किया बड़ा ऐलान, पूरी डिटेल जानिए

यूपी तक

Budget 2026: बजट 2026 में सारनाथ को देश के 15 प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में शामिल कर वर्ल्ड क्लास सांस्कृतिक पर्यटन स्थल बनाने का ऐलान किया गया. IIM सहयोग से 10,000 गाइड्स को ट्रेनिंग, 5 रीजनल मेडिकल हब, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटलिटी, डिजिटल नॉलेज ग्रिड और 4,000 नई ई-बसें स्थापित की जाएंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए बजट 2026 में बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली 'सारनाथ' को देश के 15 सबसे प्रमुख पुरातात्विक स्थलों की सूची में शामिल करते हुए इसे एक 'वाइब्रेंट और एक्सपीरिएंशियल कल्चरल डेस्टिनेशन' के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है.

सारनाथ बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट डेस्टिनेशन

सरकार का लक्ष्य सारनाथ को केवल एक घूमने की जगह नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक अनुभव केंद्र बनाना है. बजट के अनुसार सारनाथ के साथ-साथ लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी और लेह पैलेस जैसे 15 ऐतिहासिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी से लैस किया जाएगा. यहां आने वाले पर्यटकों को भगवान बुद्ध के कालखंड और भारतीय संस्कृति का गहरा अनुभव देने के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. 

टूरिज्म सेक्टर के लिए अन्य बड़े ऐलान:

1. गाइड्स के लिए IIM ट्रेनिंग (कौशल विकास)

यह भी पढ़ें...

सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक पायलट स्कीम शुरू की है. देश के 20 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों पर 10000 गाइड्स को स्किल किया जाएगा. यह 12 हफ्तों का हाई-क्वालिटी ट्रेनिंग कोर्स IIM (Indian Institute of Management) के सहयोग से हाइब्रिड मोड में चलाया जाएगा.

2. मेडिकल टूरिज्म और 5 रीजनल हब

भारत को मेडिकल टूरिज्म का ग्लोबल सेंटर बनाने के लिए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर 5 'रीजनल मेडिकल हब' (Regional Medical Hubs) स्थापित किए जाएंगे. इनमें शामिल होंगे: 

AYUSH सेंटर: पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा.
रिहैबिलिटेशन और पोस्ट-केयर: इलाज के बाद की देखभाल और डायग्नोस्टिक्स के लिए आधुनिक सुविधाएं.
सुविधा केंद्र: मेडिकल टूरिज्म के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए स्पेशल फैसिलिटेशन सेंटर.

3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटलिटी की स्थापना

हॉस्पिटलिटी सेक्टर को प्रोफेशनल बनाने के लिए 'नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी' को अपग्रेड करके अब 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटलिटी' (National Institute of Hospitality) बनाया जाएगा.

4. डिजिटल नॉलेज ग्रिड और ई-बसें

डिजिटल दस्तावेजीकरण: देश के सभी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विरासत स्थलों के लिए 'नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड' बनाया जाएगा.
ई-बस सेवा: पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए 4000 नई ई-बसें चलाई जाएंगी.
बौद्ध सर्किट: अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बौद्ध सर्किट विकसित करने के लिए विशेष योजना की घोषणा की गई है.

'पूर्वोदय' और ईस्ट कोस्ट कॉरिडोर

सरकार ने 'पूर्वोदय' योजना के तहत 5 राज्यों में 5 नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने और दुर्गापुर में एक वेल-कनेक्टेड नोड के साथ एकीकृत ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव रखा है.  

सारनाथ को इस योजना में शामिल करने से वाराणसी में विदेशी पर्यटकों, विशेषकर जापान, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया से आने वाले बौद्ध धर्मावलंबियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी. इससे स्थानीय स्तर पर होटल, गाइड्स और हस्तशिल्प उद्योग को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. कुल मिलाकर यूपी की इकॉनमी को सपोर्ट मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने AVGC सेक्टर में किया बड़ा ऐलान, 20 लाख नौकरियां के मौके, ऐसे उठाएं फायदा