हाथरस में RSS के जिला प्रचारक जय किशोर पर हमला करने वाले कौन-कौन? खूब लात-घूसों से पीटा
RSS District Pracharak Attacked in Hathras: हाथरस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस के जिला प्रचारक को पीटा गया है. जिला प्रचारक पर 5 युवकों ने हमला किया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Hathras Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक पर हमला किया गया है. जिला प्रचारक के साथ जमकर मारपीट की गई है. उन्हें खूब लात-घूसों से पीटा गया है. इस दौरान उनकी कार तक तोड़ डाली गई है. जिला प्रचारक की हालत को देखते हुए उन्हें हाथरस जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है.