Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने क्या सस्ता और क्या महंगा किया? बजट के बाद बदली कीमतों की पूरी लिस्ट
Union Budget 2026: Union Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम आदमी के लिए कई राहतें और कुछ महंगे होने वाले उत्पादों की घोषणा की. कैंसर और जीवन रक्षक दवाएं, मोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, टीवी और माइक्रोवेव सस्ते होंगे. वहीं, शराब, तंबाकू, और शेयर बाजार की ट्रेडिंग महंगी होगी.
ADVERTISEMENT

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार एक फरवरी को संसद में मोदी सरकार का बजट 2026 पेश किया. इस बजट में आम आदमी की जेब, स्वास्थ्य और तकनीक पर बड़ा फोकस रखा गया है. सरकार ने कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) में बड़े बदलाव किए हैं. इससे कैंसर की दवाइयों से लेकर मोबाइल और इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक सस्ती होने जा रही हैं. वहीं, शराब के शौकीनों और शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों को थोड़ा झटका लगा है.
यहां देखें आपकी जरूरत के सामानों की पूरी लिस्ट:
क्या-क्या हुआ सस्ता?
बजट में कस्टम ड्यूटी (BCD) में कटौती और विदेशी मुद्रा नियमों में ढील के कारण कई चीजें सस्ती हुई हैं:
यह भी पढ़ें...
1. स्वास्थ्य और दवाइयां (बड़ी जीत)
कैंसर की दवाएं: 17 एंटी-कैंसर दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.
दुर्लभ बीमारियां: दुर्लभ रोगों (Rare Diseases) के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 7 अन्य दवाओं को भी ड्यूटी फ्री कर दिया गया है.
जीवन रक्षक दवाएं: कुल 36 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं पर ड्यूटी छूट दी गई है, जिससे इनका आयात सस्ता होगा और इलाज का खर्च 15% तक कम हो सकता है.
2. गैजेट्स और इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
लिथियम बैटरी और कोबाल्ट: मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक स्कूटर/कार की बैटरी में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर ड्यूटी घटाई गई है. इससे स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे.
टीवी और माइक्रोवेव: टीवी के 'ओपन-सेल' पार्ट्स और माइक्रोवेव ओवन पर भी ड्यूटी में राहत दी गई है.
इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स: टेलीकॉम और ईवी सेक्टर के पार्ट्स सस्ते होने से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा.
3. विदेश यात्रा और पढ़ाई
टूर पैकेज: विदेश यात्रा के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है. ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS रेट 5-20% से घटाकर मात्र 2% कर दिया गया है.
शिक्षा और इलाज: विदेश में पढ़ाई या इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसे (LRS) पर भी TCS को 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है.
4. रोजमर्रा की वस्तुएं और अन्य
व्यक्तिगत आयात: व्यक्तिगत उपयोग के लिए विदेश से मंगाए जाने वाले सामान (गिफ्ट या पर्सनल गुड्स) पर ड्यूटी 20% से घटाकर 10% कर दी गई है.
जूते (फुटवियर): ब्रांडेड और आयातित जूते सस्ते होंगे क्योंकि इनके कच्चे माल पर ड्यूटी कम की गई है.
सोलर पैनल: सोलर ग्लास बनाने वाले सामान पर छूट से घर में सोलर लगवाना सस्ता होगा.
मछली: भारतीय मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछली पर ड्यूटी छूट से सीफूड की कीमतें स्थिर रहेंगी.
क्या-क्या हुआ महंगा? (जेब पर पड़ेगा बोझ)
सरकार ने राजस्व बढ़ाने और टैक्स नियमों को सख्त करने के लिए कुछ क्षेत्रों में कीमतें और पेनल्टी बढ़ाई है:
शराब: देसी और विदेशी शराब पर टैक्स (Excise Duty) बढ़ा दिया गया है. इससे व्हिस्की, बियर और अन्य मादक पेय पदार्थों की कीमतें 10-15% तक बढ़ सकती हैं.
तंबाकू उत्पाद: सिगरेट और बीड़ी पर 'सिन टैक्स' बढ़ने की उम्मीद है, जिससे ये उत्पाद महंगे होंगे.
शेयर बाजार ट्रेडिंग: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स) 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है. अब शेयर बाजार में सट्टेबाजी या शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग महंगी पड़ेगी.
टैक्स पेनल्टी: इनकम टैक्स में गलत जानकारी (Misreporting) देने पर अब टैक्स राशि का 100% जुर्माना लगेगा. संपत्तियों को छिपाना भी अब भारी पड़ेगा.
एक नजर में बदलाव
कैंसर की दवाएं, जीवन रक्षक ड्रग्स - सस्ता
मोबाइल, EV बैटरी, स्मार्ट टीवी - सस्ता
विदेशी टूर पैकेज, एयरक्राफ्ट पार्ट्स - सस्ता
माइक्रोवेव ओवन, बायोगैस CNG - सस्ता
शराब, सिगरेट, तंबाकू - महंगा
शेयर ट्रेडिंग (STT) - महंगा
यह भी पढ़ें:
Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने AVGC सेक्टर में किया बड़ा ऐलान, 20 लाख नौकरियां के मौके, ऐसे उठाएं फायदा










