भारतीय सेना में भर्ती का बड़ा ऐलान! अग्निवीर भर्ती के लिए 3 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, 8th 10th और 12th पास युवा कर सकेंगे अप्लाई
Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर और अन्य पदों के लिए Army CEE 2026 के आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. 8वीं से 12वीं पास युवा 3 फरवरी से joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडियन आर्मी ने अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/अन्य रैंकों की भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) के रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आर्मी CEE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी यानी कल से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि यह भर्ती 8वीं से लेकर 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर लेकर आई है.