IT वालों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में आई 400+ पदों पर नई भर्ती, बिना देर किए करें अप्लाई
Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी विभाग में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और ऑफिसर समेत 418 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य उम्मीदवार 19 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Bank of Baroda Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और आईटी बैकग्राउंड से हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) डिपार्टमेंट में बड़ी भर्ती निकाली है. बैंक ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर, ऑफिसर डेवलपर, एआई और एपीआई जैसे कई तकनीकी पदों पर कुल 418 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.