UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026: 7994 पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, अभी नहीं भरा फॉर्म तो हो जाएगी देर
UP Lekhpal Recruitment 2026: UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 28 जनवरी 2026 है और अब केवल एक दिन बचा है. 7994 पदों पर हो रही इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन करें, क्योंकि देरी होने पर यह मौका हाथ से निकल सकता है.
ADVERTISEMENT

UP Lekhpal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट दे अब बेहद करीब आ चुकी है. आयोग ने उम्मीदवारों को बताया है कि आवेदन की लास्ट डेट 28 जनवरी 2026 है और अब केवल एक दिन का समय बचा है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें बिना देरी किए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है.