NTPC में निकली 1.4 लाख तक सैलरी वाली नौकरी, बिना देर किए करें अप्लाई
एनटीपीसी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस - CA/CMA) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 25 रिक्तियों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से 27 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं.
ADVERTISEMENT

NTPC Recruitment 2026: भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) ने वित्त क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. कंपनी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस- CA/CMA) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया कर दिया. इस भर्ती के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 जनवरी 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है.