लेटेस्ट न्यूज़

ईरान को लेकर नमाजियों को धमकाने वाले CO कुलदीप के बयान पर बवाल, जुमे की नमाज से पहले संभल में अब ये हो रहा

Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज आज. सड़क पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी, सुरक्षा में 3 कंपनी PAC और भारी पुलिस फोर्स तैनात.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
google news

रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा की नमाज को लेकर संभल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. यहां की जामा मस्जिद में नमाज के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. फिलहाल पुलिस का फोकस सड़क पर नमाज रोकने और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते होने वाले संभावित विरोध प्रदर्शनों को टालने पर है. वहीं, दूसरी तरफ पीस कमिटी की बैठक में संभल सीओ कुलदीप कुमार के नमाजियों से बात करने के लहजे पर सियासत तेज हो गई है.