लेटेस्ट न्यूज़

HPCL प्लांट के GM सुधीर और AGM हर्षित मिश्रा की हत्या करने वाले अजय सिंह का एनकाउंटर, इस हाल में पकड़ाया 

बदायूं HPCL प्लांट हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अजय सिंह के दोनों पैरों में लगी गोली. वहीं दूसरी तरफ मृतकों परिजनों का आरोप- शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दी सुरक्षा. अजय ने दो अफसरों की कर दी थी हत्या.

ADVERTISEMENT

Ajay Pratap Singh
Ajay Pratap Singh
social share
Google CTA

बदायूं के सैजनी गांव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एथेनॉल प्लांट में गुरुवार को हुए खौफनाक दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस मुठभेड़ में एक पुलिस सिपाही भी घायल हुआ है.