मोनालिसा के साथ होगा फ़रेब... ये बातें बोल साध्वी प्राची आर्या ने किस जानवर का दांत गले में लटकाने को कह दिया!
Sadhvi Prachi Arya Statement: बागपत में हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने इस रिश्ते को लव जिहाद से जोड़ते हुए गंभीर आशंकाएं जताईं और हिंदू परिवारों से बच्चों के संस्कारों को लेकर खास अपील भी की है.
ADVERTISEMENT

Sadhvi Prachi Arya Statement: सोशल मीडिया पर वायरल गर्ल के नाम से चर्चित मोनालिसा और उनके पति फरमान की शादी को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है. बागपत में हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने इस विवाह को लेकर कई तीखे और विवादित बयान दिए हैं. उन्होंने इस रिश्ते को लव जिहाद से जोड़ते हुए गंभीर आशंकाएं जताईं और कहा कि आने वाले समय में इस शादी के पीछे छिपे सच सामने आ सकते हैं. अपने बयान में उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा के साथ धोखा हो सकता है और यह रिश्ता लंबे समय तक टिकने वाला नहीं है. इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदू परिवारों को बच्चों की सुरक्षा और संस्कारों को लेकर भी कई सलाहें दे दीं हैं. उनके बयान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा और विवाद का विषय बन गया है.