लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में गैस सिलेंडर पर मचे बवाल के बीच सीएम योगी का बड़ा एक्शन, ये स्टेप उठाए जाएंगे

UP LPG Gas Cylinder Shortage: उत्तर प्रदेश में रसोई गैस के लिए मची अफरातफरी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है. कालाबाजारी रोकने के लिए गोरखपुर में गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं. देखिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश में इन दिनों एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत और उसे लेकर मची मारामारी की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है. प्रदेश के कई जिलों से गैस एजेंसियों पर भारी भीड़, मारपीट और कालाबाजारी की खबरें सामने आने के बाद सरकार अब एक्शन मोड में है. आपको बता दें कि गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.