नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में एक ही बार में खरीदी इतने बीघा जमीन... खुद रजिस्ट्री कराने पहुंचे, क्या करेंगे यहां?
Nawazuddin Siddiqui News: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पैतृक जिले मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बुढ़ाना में करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है. जमीन की रजिस्ट्री के लिए वे खुद सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और बताया जा रहा है कि ईद तक अपने गांव में ही रुक सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Nawazuddin Siddiqui News: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने पैतृक जिले मुजफ्फरनगर में हैं. अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन इस बार किसी फिल्म या शूटिंग के लिए नहीं, बल्कि निजी कारणों से यहां पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने गांव बुढ़ाना में कृषि भूमि भी खरीदी है. जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभिनेता खुद सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, नवाजुद्दीन कुछ समय अपने गांव में ही बिताने वाले हैं और ईद तक बुढ़ाना में रहने की योजना बना रहे हैं. उनके गांव आने से इलाके में खासा उत्साह देखा जा रहा है.