लेटेस्ट न्यूज़

दूसरे समुदाय की गाड़ियों के साथ कांड करने की मुहिम में जुड़ गया बिजनौर का अबुजर! ऐसा तो कभी सुना ही नहीं

Bijnor Crime News: बिजनौर के किरतपुर में पिकअप गाड़ी में आग लगाने वाला अबुजर गिरफ्तार. टेलीग्राम पर मिले पैसों के लालच में मंदिर के सामने गाड़ी जलाकर बनाया था वीडियो. पुलिस ने साजिश का किया खुलासा.

ADVERTISEMENT

Bijnor News
Bijnor News
social share
google news

बिजनौर पुलिस ने एक ऐसे युवक को अरेस्ट किया है जिसपर आरोप है कि कुछ पैसों के लालच में आकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी. दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की मंशा से एक पिकअप वाहन में आग लगा दी थी. पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिससे उसने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया था. पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वे चौंकाने वाले हैं क्योंकि इस घटना के तार टेलीग्राम ऐप और बाहरी नेटवर्क से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.