लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: सावन के पहले सोमवार पर मुगलसराय के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Chandauli Sawan Shiv Temple: चंदौली के मुगलसराय में सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की. भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए और पूरे दिन व्यवस्था सुचारु बनाए रखी.

ADVERTISEMENT

 सावन के पहले सोमवार पर मुगलसराय के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सावन के पहले सोमवार पर मुगलसराय के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
social share
Google CTA

Chandauli Sawan Shiv Temple: सावन माह के प्रथम सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मानसनगर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर और कैलाशपुरी के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा.