Chandauli News: प्रतिबंध के बावजूद राजदरी जलप्रपात में उतरा युवक, तेज बहाव में बहा ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Chandauli Rajdari Waterfall Incident: चंदौली के राजदरी जलप्रपात में प्रतिबंध के बावजूद नहाने उतरा एक युवक तेज बहाव में बह गया. करीब 50 मीटर बहने के बाद वह चट्टान में फंस गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसका सफल रेस्क्यू किया. घटना के बाद सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठे हैं.
ADVERTISEMENT

प्रतिबंध के बावजूद राजदरी जलप्रपात में उतरा युवक, तेज बहाव में बहा ग्रामीणों ने किया रेस्क्यूप्रतिबंध के बावजूद राजदरी जलप्रपात में उतरा युवक, तेज बहाव में बहा ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Chandauli Rajdari Waterfall Incident: नौगढ़ थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध राजदरी जलप्रपात पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जलप्रपात में नहाने के लिए उतरा एक युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और करीब 50 मीटर तक पानी के साथ बह गया. युवक को बहता देख वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
