कानपुर में 13 साल की मासूम पर एक सिपाही की गंदी नजर, स्कूल जाते समय बच्ची के साथ करता था ये हरकत, हुआ बड़ा एक्शन
ADVERTISEMENT
Kanpur Police: कानपुर में 13 साल की छात्रा से कथित छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में एक पुलिस सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर दी है.
Kanpur Police: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने खाकी को शर्मसार कर दिया है. यहां एक पुलिस के सिपाही पर 13 साल की मासूम बच्ची का पीछा करने और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं. यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है. सिपाही पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि वो कई दिनों से स्कूल जाते समय बच्ची का पीछा करता था और रास्ते में उसका हाथ भी पकड़ता था. बच्ची के पिता की शिकायत के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
