लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: सावन के पहले सोमवार जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 8 घायल

Raebareli Road Accident: रायबरेली के शिवगढ़ क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ श्रद्धालु घायल हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गंभीर घायलों का इलाज जारी है.

ADVERTISEMENT

सावन के पहले सोमवार जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 8 घायल
सावन के पहले सोमवार जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 8 घायल
social share
Google CTA

Raebareli Road Accident: शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. कुंभी कनौजा गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में घायल एक युवक की जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है.