क्या सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स को फंसा देगा UGC का नया नियम? एक्सपर्ट डॉक्टर रितेश्वर नाथ तिवारी से समझिए
UGC New Rules 2026: UGC ने 13 जनवरी 2026 से उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए नए इक्विटी नियम लागू किए हैं, जिनमें पहली बार OBC छात्रों को भी SC/ST की तरह कानूनी संरक्षण दिया गया है. जहां सरकार इसे सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं सामान्य वर्ग के छात्र और शिक्षक इसे रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन मानते हुए विरोध कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

UGC New Rules 2026 Updates: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा वर्ष 2026 की शुरुआत में जारी किए गए नए नियमों, 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2026' को लेकर देशभर में एक बड़ी बहस छिड़ गई है. एक तरफ जहां इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, वहीं सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के बीच इसे लेकर गहरी चिंता और विरोध है. आपको बता दें कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से UGC ने 13 जनवरी 2026 से नए रेगुलेशन लागू कर दिए हैं. इस नियम का मुख्य फोकस कैंपस में ओबीसी (OBC) छात्रों को भी एससी/एसटी (SC/ST) की तरह सुरक्षा प्रदान करना और उनके लिए शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करना है.