हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली 700+ पदों पर भर्ती, 60 लाख तक मिल सकता है सालाना पैकेज, जानिए पूरी डिटेल
HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है. इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लीगल और मैनेजमेंट समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

HPCL Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कंपनी 700 से अधिक पदों को भरने जा रही है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है और उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर अपना फॉर्म भरना होगा. कंपनी ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फाइनेंस, लीगल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.