लेटेस्ट न्यूज़

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए करना होगा ये काम

Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Central Bank of India SO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया जारी है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 तय की गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.