इटावा के मशहूर मट्ठे के आलू का स्वाद चख लिया तो भूल जाएंगे बाकी सब्जियां, जानिए घर पर बनाने की आसान रेसिपी
Etawah Matthe Ke Aloo Recipe: One District One Cuisine सीरीज में आज जानिए इटावा के मशहूर मट्ठे के आलू की खास रेसिपी. खट्टे-मसालेदार स्वाद वाली यह देसी डिश बेहद आसान तरीके से घर पर भी बनाई जा सकती है.
ADVERTISEMENT

Etawah Matthe Ke Aloo Recipe: यूपी Tak की खास सीरीज 'One District, One Cuisine' में आपका स्वागत है. इस सीरीज के जरिए हम आपको उत्तर प्रदेश के हर जिले के उस खास जायके से रूबरू कराते हैं, जो वहां की पहचान बन चुका है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे इटावा के मशहूर मट्ठे के आलू के बारे में. यह स्वादिष्ट और देसी अंदाज में बनने वाली सब्जी इटावा की गलियों और घरों में बेहद पसंद की जाती है. खट्टे-मसालेदार स्वाद वाला यह व्यंजन मट्ठे (छाछ) और मसालों के खास मेल से तैयार किया जाता है, जो इसे बाकी आलू की सब्जियों से बिल्कुल अलग बनाता है. साधारण सामग्री से बनने वाला यह व्यंजन इतना स्वादिष्ट होता है कि इसे रोटी, पूड़ी या चावल किसी के साथ भी मजे से खाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आप घर पर इटावा स्टाइल मट्ठे के आलू कैसे बना सकते हैं.