IPS अजय पाल शर्मा को हटाइए... बंगाल चुनाव की 2nd फेज की वोटिंग से पहले सुप्रीम कोर्ट में की गई ये बड़ी मांग
IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. उन पर डराने-धमकाने और पक्षपात करने के आरोप लगाए गए हैं.
ADVERTISEMENT

IPS Ajay Pal Sharma
IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच एक बड़ा नाटकीय मोड़ सामने आया है. यूपी कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी और बंगाल में चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को पद से हटाने की मांग को लेकर मंगलवार देर रात सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई. आधी रात को हुई इस कानूनी हलचल ने चुनावी सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है. याचिका से जुड़ी मुख्य बातें यहां विस्तार से दी गई हैं.