आज से शुरू हो जाएगा यूपी का गंगा एक्सप्रेसवे, अगर आप मेरठ से प्रयागराज करेंगे सफर तो देना होगा कितना टोल?
Ganga Expressway Toll Rates: गंगा एक्सप्रेसवे पर आज रात 12 बजे से टोल वसूली शुरू हो जाएगी. कार के लिए ₹2.50 प्रति किमी की दर तय की गई है. जानें 12 जिलों को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे की पूरी टोल लिस्ट.
ADVERTISEMENT

Ganga Expressway Toll Rates
Ganga Expressway Toll Rates: उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन (आज यानी 29 अप्रैल) के साथ ही इस एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की प्रक्रिया आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी. UPEIDA के चीफ इंजीनियर राज चौधरी ने स्पष्ट किया है कि टोल प्लाजा और इंटरचेंज पूरी तरह तैयार हैं और वसूली FASTag के जरिए ऑटोमैटिक होगी.