UP Weather Update: यूपी में 29 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश... मौसम विभाग ने इन 50 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया
UP Weather Update: मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा समेत यूपी के कई जिलों में बारिश और 50km/h की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलस रहे उत्तर प्रदेश के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने 29 अप्रैल के लिए प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है.