Ghaziabad Fire: गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में लगी भीषण आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Ghaziabad Indirapuram Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित पॉश गॉड ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है. भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित पॉश गॉड ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है. कई मंजिलों तक आग फैल गई है. बताया जा रहा है कि 9वीं से लेकर 13 मंजिल तक ये भीषण आग लगी है. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं. मौके पर एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 8 फ्लैट इसकी चपेट में आए हैं.