यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम के प्रश्न पत्रों या सवालों पर चर्चा, सोशल शेयरिंग की तो नप जाएंगे, आया ये बड़ा आदेश
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिस भर्ती से संबंधित एक बेहद ही जरूरी सूचना जारी की है. पुुलिस ने अपने X पोस्ट में बताया है कि भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों या उनमें पूछे गए सवालों पर चर्चा, उनका विश्लेषण या उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने की अनुमति अब नहीं होगी.
ADVERTISEMENT

UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिस भर्ती से संबंधित एक जरूरी सूचना जारी की है. यूपी पुलिस ने अपने X पोस्ट में फरमान जारी करते हुए कहा है कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों या उनमें पूछे गए सवालों पर चर्चा, उनका विश्लेषण या उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने की अनुमति अब नहीं होगी. यह नियम विशेष रूप से कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और आम जनता सभी के लिए है.