BSNL में फ्रेशर्स के लिए 120 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से शुरू होगी प्रक्रिया...
BSNL Recruitment 2026: BSNL ने 2026 में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) पदों के लिए भर्ती निकाली है. टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में कुल 120 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 5 फरवरी से शुरू होगी.
ADVERTISEMENT

BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने साल 2026 के लिए नई भर्ती का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के तहत सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती की खास बात यह है कि इन पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं. टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में होने वाली इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.