लेटेस्ट न्यूज़

2 प्रेमी, 1 पति…मुजफ्फरनगर की सोनिया ने एक को निपटा डाला, इसका खूनी खेल दिमाग घुमा देगा

Muzaffarnagar Crime News: यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस को एक युवक का शव मिला. इसके बाद सानिया नाम की महिला की जो कहानी सामने आई, उसने हर किसी को चौंका दिया. इसके खूनी खेल जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar Crime News, Muzaffarnagar news, Muzaffarnagar Crime, Muzaffarnagar police, Muzaffarnagar viral news, up news, up crime, up crime news, मुजफ्फरनगर
UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
social share
google news

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 1 फरवरी यानी कल एक युवक का शव मिला. शव कंबल से ढका हुआ था. पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि ये शव जीवन उर्फ संजीव नाम के शख्स का है. संजीव हरी नगर के पुरकाजी का रहने वाला था. पुलिस के सामने सवाल ये था कि आखिर 32 साल के संजीव की हत्या किसने की थी? बता दें कि अब मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसे जान हर कोई चौंक गया है.