जब अमित शाह और राजनाथ सिंह ने संसद में राहुल गांधी को घेरा तो खड़े हो गए अखिलेश और कही यह बात
UP News: संसद में चीन और जनरल नरवणे की किताब को लेकर भारी हंगामा. राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया किताब रोकने का आरोप, तो राजनाथ सिंह और अमित शाह ने घेरा. जानें अखिलेश यादव और ओम बिरला ने इस बहस पर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
UP News: सोमवार को लोकसभा में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब सदन के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' की चर्चा के दौरान अपना भाषण शुरू किया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की डोकलाम गतिरोध पर लिखी गई किताब के प्रकाशन पर रोक लगा रही है. सरकार ने उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए उनसे सटीक प्रमाण पेश करने की मांग की. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच तीखी बहस देखने को मिली और सदन में भारी बवाल मचा.