MOTN के 2025 और 2026 के सर्वे में जानिए CM योगी और अखिलेश यादव में कौन किससे कितना आगे
MOTN Survey: यूपी में बदल गया सियासी मूड! मूड ऑफ द नेशन (MOTN) जनवरी 2026 के सर्वे में NDA को बड़ी बढ़त, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को नुकसान का अनुमान. जानिए 2025 और 2026 के आंकड़ों का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

UP News: 2024 के लोकसभा चुनाव के यूपी राज्य के नतीजों ने सबको चौंकाया था. 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी बहुमत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. विपक्ष ने उसे 240 सीटों पर रोक दिया, जिससे सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए थे. भाजपा को बहुमत न मिलने की सबसे बड़ी वजह यूपी में अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली सपा का शानदार प्रदर्शन था. यूपी में सपा ने सबसे ज्यादा 37 सीटें जीतकर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरा था. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया टुडे और C-वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन के कई सर्वे ने लोगों के मन में क्या चल रहा है इस बात को जानने की कोशिश की है. सर्वे कई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. बता दें कि पिछला MOTN सर्वे अगस्त 2025 में आया था जबकि लेटेस्ट सर्वे जनवरी 2026 में प्रकाशित हुआ. अब सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश में इन दोनों सर्वे के बीच कितना बदलाव आया है? क्या सपा ने अपनी स्थिति मजबूत की या फिर बीजेपी ने बढ़त बना ली है?