लेटेस्ट न्यूज़

बिना स्नान किए माघ मेले से नाराज होकर लौटे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद तो क्यों हंसने लगे ओम प्रकाश राजभर?

OP Rajbhar: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने माघ मेले से बिना स्नान किए लौटे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा तंज कसा है. राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराज वहां रोज नहाते थे.बिना स्नान के साधु कैसे रह सकता है?

ADVERTISEMENT

OP Rajbhar
OP Rajbhar
social share
Google CTA

OP Rajbhar: माघ मेले से बिना स्नान किए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वापस लौट चुके हैं. इसे लेकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ वो अच्छा नहीं हुआ है. वहीं इस मामले को लेकर सियासी गलियारों में भी काफी रिएक्शन देखने को मिला. लेकिन अब इस पूरे मामले पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक बार फिर से बड़ा बयान सामने आया है. राजभर ने इस मामले पर चुटकी लेते हुए शंकराचार्य के धरने को वीआईपी कल्चर से जोड़ा. साथ ही यूजीसी नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर भी सवाल खड़ा किया है.