MOTN के लेटेस्ट सर्वे को देख बढ़ जाएगी अखिलेश यादव की टेंशन! आज चुनाव होने पर सपा को मिल रही इतनी सीटें
MOTN Survey: इंडिया टुडे और C वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) के ताजा सर्वे के आंकड़े सामने आ गए हैं. सर्वे में अगर यूपी की बात करें तो यहां अखिलेश यादव की चिंता बढ़ती नजर आ रही है. देखें सपा को कितनी सीटें मिलने का प्रिडिक्शन है.
ADVERTISEMENT

Photo: Akhilesh Yadav
MOTN Survey: उत्तर प्रदेश की सियासत में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इंडिया टुडे और C वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) के ताजा सर्वे में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि अगर आज राज्य में अभी लोकसभा चुनाव हो जाएं तो सीटों का समीकरण 2024 के मुकाबले बदल सकता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन (सपा और कांग्रेस) ने मिलकर 43 सीटें जीती थीं, जबकि एनडीए गठबंधन को 36 सीटों से संतोष करना पड़ा था. मगर जनवरी 2026 के इस सर्वे से पता चलता है कि राज्य का सियासी मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. खबर में सर्वे के आंकड़ों से जानिए कि आज चुनाव होने पर सपा कितनी सीटें जीत सकती है?