C-Voter सर्वे: UGC के विवाद से BJP को कितना नुकसान? सर्वे के ये आंकड़े पार्टी को हिला देंगे
C-Voters सर्वे: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे लगाए जाने के बाद विवाद गहरा गया है. सी-वोटर के ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि 64.9% लोग इन नियमों को सवर्ण विरोधी मान रहे हैं.जबकि 66% को कैंपस में जातिगत हिंसा भड़कने का डर है. सर्वे के अनुसार, 60% जनता का मानना है कि इस विवाद से बीजेपी को आगामी चुनावों में बड़ा सियासी नुकसान हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Protest against ugc new rule
C-Voters सर्वे: यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर देश भर में छिड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है.सवर्णों की अनदेखी के आरोपों पर कोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को UGC के नए नियमों पर स्टे लगा दिया है. अब 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी और फिर पता चलेगा कि सरकार से जो जवाब मांगा गया है कोर्ट के तरफ से उस जवाब में सरकार ने क्या कुछ कहा है. इस बीच सी-वोटर के ताजा सर्वे ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं.