लेटेस्ट न्यूज़

MOTN Survey: अगर आज यूपी में हुए लोकसभा चुनाव तो भाजपा, सपा और कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें

Mood of the Nation Survey January 2026: यूपी में फिर लौटा NDA का दबदबा! सर्वे के अनुसार भाजपा+ को 48 सीटों का अनुमान, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को लग सकता है झटका. जानिए वोट शेयर और सीटों का पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi and Akhilesh Yadav
Photo: CM Yogi and Akhilesh Yadav
social share
google news

Mood of the Nation Survey January 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा से ही देश की सत्ता का फैसला करती आई है. लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले यूपी की सियासी तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है. इंडिया टुडे और C वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) के ताजा सर्वे ने यूपी के वोट शेयर और सीट शेयर को लेकर जो तस्वीर पेश की है वह बेहद दिलचस्प है. सत्ताधारी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की पकड़ से लेकर विपक्षी सपा-कांग्रेस की ताकत तक MOTN सर्वे के आंकड़ों में विस्तार से जानिए कि आज की तारीख में यूपी की जनता का झुकाव किस तरफ है.