मॉडल तन्नु को पति राहुल ने कहा 'बंदरिया'...पर ये मजाक उसे हमेशा के लिए क्यों पड़ गया भारी
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां तन्नु सिंह नाम की एक महिला ने पति द्वारा मजाक में 'बंदरिया' कहे जाने से आहत होकर जान दे दी. घटना के समय मृतका की बहन और पति घर में हंसी-मजाक कर रहे थे. तभी नाराज होकर तन्नु ने खुद को कमरे में बंद कर लिया.
ADVERTISEMENT

Tannu
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां तन्नु सिंह नाम की एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके पति राहुल ने उसे मजाक-मजाक में बंदरिया कह दिया.ये बात तन्नु को इतनी बुरी लग गई कि उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. लेकिन उस वक्त किसी को इस बात का ये अंदाजा नहीं था कि वह कमरे में खुद को बंद करके अपनी जान दे देगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.