लेटेस्ट न्यूज़

MOTN Survey: अगर आज यूपी में हुए लोकसभा चुनाव तो CM योगी और अखिलेश में कौन आगे? नतीजा चौंकाऊ

MOTN Survey: यूपी में आज चुनाव हुए तो योगी का बुलडोजर चलेगा या अखिलेश का PDA? MOTN जनवरी 2026 सर्वे में बड़ा खुलासा. जानिए क्या भाजपा ने 2024 की हार का हिसाब बराबर कर लिया है? सीटों का पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi and Akhilesh Yadav
Photo: CM Yogi and Akhilesh Yadav
social share
google news

Mood of the Nation Survey January 2026: 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने जिस तरह बीजेपी के अभेद्य किले में सेंध लगाई थी क्या सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब उस हार का हिसाब बराबर कर लिया है? इंडिया टुडे और C-वोटर के ताजा सर्वे 'मूड ऑफ द नेशन' (जनवरी 2026) ने यूपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. कल तक जो विपक्षी खेमा यूपी में लीड करता नजर आ रहा था, MOTN के ताजा आंकड़ों ने उसके माथे पर पसीना ला दिया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर आज यूपी की 80 सीटों पर वोटिंग हो जाए, तो जनता सीएम योगी के बुलडोजर मॉडल पर मुहर लगाएगी या सपा चीफ अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को फिर से सिर आंखों पर बिठाएगी? आइए, इस सर्वे के चौंकाने वाले आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि यूपी में इस वक्त कौन किस पर भारी पड़ रहा है.