UGC के नए नियमों पर बवाल के बीच सामान्य वर्ग या SC-ST-OBC, किसके साथ खड़े हैं अखिलेश यादव?
UP News: यूजीसी रेगुलेशंस 2026 पर यूपी में सियासी बवाल. अखिलेश यादव की 'सुरक्षित' चुप्पी और सपा का यू-टर्न क्या दर्शाता है? जानिए सवर्णों के विरोध और ओबीसी समर्थन के बीच फंसी पार्टियों का पूरा समीकरण.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
UP Political News: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन के नए रेगुलेशंस को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है. इसके खिलाफ सामान्य वर्ग के उग्र विरोध और ओबीसी संगठनों के समर्थन के बीच समाजवादी पार्टी, बीजेपी और बसपा जैसी प्रमुख पार्टियों ने एक रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है.