लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में आज हुए चुनाव तो क्या खुल जाएगा BSP का खाता? ऐसा रह सकता है मायावती की पार्टी का हाल

MOTN Survey: क्या यूपी में खत्म हो रहा है 'हाथी' का वजूद? 2024 के शून्य के बाद अब ताजा सर्वे में भी बसपा के लिए बुरी खबर. जानिए मायावती के वोट बैंक और सीटों का ताजा हाल.

ADVERTISEMENT

Photo: Mayawati
Photo: Mayawati
social share
google news

Mood of the Nation Survey January 2026: 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन ने जीत का परचम लहराया था, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लिए नतीजे किसी बुरे सपने से कम नहीं थे. दशकों तक यूपी की सत्ता की धुरी रही बसपा का खाता तक नहीं खुला था. इस बीच इंडिया टुडे और C-वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (जनवरी 2026) के ताजा सर्वे ने एक बार फिर यूपी की सियासी नब्ज टटोली है. क्या शून्य पर सिमटने वाली बसपा ने अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए कोई खास तैयारी की है? क्या मायावती का कोर वोट बैंक आज भी उनके साथ मजबूती से खड़ा है, या वो बीजेपी और सपा की ओर शिफ्ट हो चुका है? आइए, इस रिपोर्ट में देखते हैं कि ताजा आंकड़ों में बसपा कहां खड़ी है.