UPTak Baithak Logo

फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले 80 वर्षीय संतोष गोयल को ले गई थी सेना, अब सामने आया नया वीडियो...क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Santosh Goyal Viral Video: सोशल मीडिया पर आगरा के 80 वर्षीय संतोष गोयल का वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. वे एनडीए में शिक्षक रहने और आर्मी जांच के बाद सही पाए जाने जैसे दावे कर रहे हैं. उनके पेंशन और सेना से जुड़े नए दावों ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है और मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

social share
google news

Santosh Goyal Viral Video: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से वायरल हो रहे 80 वर्षीय संतोष गोयल एक बार फिर चर्चा में हैं. अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और खुद को पूर्व NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) शिक्षक बताने वाले संतोष गोयल का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है. पहले उनके वायरल वीडियो के बाद सेना के उनके पास पहुंचने और जांच करने की खबरें सामने आई थीं, वहीं अब एक नए वीडियो में उनके आर्मी जांच और पेंशन प्रक्रिया को लेकर किए गए दावों ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं.