शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद 7 मई को लखनऊ में इस MLC के यहां शादी में पहुंचा था राज सिंह, सामने आईं नेताओं के साथ वाली तस्वीरें
Raj Singh: बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए की हत्या में गिरफ्तार राज सिंह के यूपी के दिग्गज नेताओं संग फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. आरोपी गिरफ्तारी से पहले बीजेपी एमएलसी की बेटी की शादी में शामिल हुआ था.
ADVERTISEMENT

Raj Singh
Raj Singh Viral Photos: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले ने अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी ही. इस हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी राज सिंह की यूपी के कई कद्दावर नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी से ठीक पहले 7 मई को राज सिंह लखनऊ में बीजेपी एमएलसी रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी की शादी में शामिल हुआ था. इस दौरान उसने योगी सरकार के मंत्रियों और दिग्गज नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं.