अमृतसर के गुरप्रीत ने चंदौली में कर डाली 24 घंटे में 3 हत्याएं… अब इस साइको किलर को पुलिस ने किया ढेर तो पूरी कहानी खुली
Chandauli News: पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में 24 घंटे में एक के बाद एक तीन लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Chandauli Crime News: पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में 24 घंटे में एक के बाद एक तीन लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. पंजाब के अमृतसर के रहने वाले गुरप्रीत नाम के इस सीरियल साइको किलर ने ट्रेन में 2 लोगों को गोली मार दी थी. इसके बाद इसने अस्पताल में भर्ती एक महिला की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसी वजह से इसने एक के बाद एक 3 लोगों की हत्या कर डाली.