CM शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ की हत्या में पकड़े गए बलिया के राज सिंह को लेकर उसकी HC में वकील बहन दीप शिखा ने अब ये बात बता दी
CM Subhendu Adhikari PA case update: राज सिंह की बहन दीप शिखा हाईकोर्ट में वकील हैं. उन्होंने भाई राज की गिरफ्तारी पर बड़ा सवाल खड़ा किया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए यानी पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने जिन 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें बलिया के रहने वाले राज सिंह भी शामिल हैं. राज सिंह को पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार किया है. अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है. फिलहाल पश्चिम बंगाल कोर्ट ने राज सिंह समेत तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.