सोमनाथ महोत्सव में सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले विदेशी आक्रमण भी नहीं तोड़ सके सनातन संस्कृति की ताकत
ADVERTISEMENT
Somnath Sankalp Mahotsav: वाराणसी में आयोजित सोमनाथ संकल्प महोत्सव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन संस्कृति की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि तमाम विदेशी आक्रमणों के बावजूद भारत की आध्यात्मिक पहचान और सनातन धर्म आज भी अजर-अमर है. काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर को उन्होंने भारतीय सभ्यता और गौरव का प्रतीक बताया.
CM Yogi on Somnath Sankalp Mahotsav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित सोमनाथ संकल्प महोत्सव के दौरान सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की मजबूती पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि जिन्होंने सनातन को समाप्त करने की कोशिश की, वे स्वयं इतिहास में खो गए, लेकिन सनातन संस्कृति आज भी उतनी ही जीवंत और मजबूत है. योगी आदित्यनाथ ने लगभग 1000 वर्ष पहले हुए विदेशी आक्रमणों का उल्लेख करते हुए सोमनाथ मंदिर पर बार-बार हुए हमलों का उदाहरण दिया और कहा कि भारत की आत्मा को कभी नष्ट नहीं किया जा सकता.
