UP Weather Update: यूपी में आज 60 KM/ घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान... इन 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
UP Weather Update: सहारनपुर, मेरठ, नोएडा और बरेली सहित कई जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना. वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 12 मई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है, लेकिन विभाग ने आसमानी बिजली और तेज हवाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है.