मथुरा के राया में युवक से मारपीट, पुराने विवाद में समझौते का दबाव बनाने का आरोप
Mathura News: मथुरा के राया में पुराने विवाद में समझौते का दबाव बना रहे दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की. सांप्रदायिक तनाव से जुड़े इस मामले में पुलिस ने 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News: मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव फजियतपुर की नगरिया में रविवार शाम बाजार से घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुराने विवाद में समझौते का दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.