लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी में शादी के 18 दिन बाद भागी बीवी ने पति को भेजी प्रेमी संग ऐसी फोटो, मचा हड़कंप

मैनपुरी से एक नवविवाहिता अचानक अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई. साथ ही घर से सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी हो गए. पति ने पुलिस में शिकायत की है. मामला जांच के अंदर है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मैनपुरी जिले के गांव कुलीपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक नवविवाहिता अचानक से अपने ससुराल से गायब हो गई. पति जितेंद्र कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी अचला ने अपने प्रेमी अरुण कुमार के साथ संपर्क बनाए रखा और शादी के बाद भी फोन पर बातचीत जारी थी. 8 और 9 मई की रात पत्नी अचानक घर से गायब हो गई. साथ ही घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी चोरी हो गई. परिवार ने कई प्रयासों के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला. पति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी और आरोप लगाया कि अरुण कुमार ने पत्नी को छिपाया हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.