प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट के बीच देशवासियों से की खास अपील, कह दी ये बड़ी बात...
PM Appeal India: प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग, स्वदेशी उत्पाद अपनाने और विदेशी यात्रा कम करने की अपील की है. वैश्विक ऊर्जा संकट और मिडल ईस्ट युद्ध के असर को देखते हुए यह कदम विदेशी मुद्रा बचाने और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बताया गया है.
ADVERTISEMENT
PM Appeal India: वैश्विक आर्थिक और ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम अपीलें की हैं. उन्होंने कहा है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए सभी नागरिकों को मिलकर देशहित में कदम उठाने होंगे, ताकि भारत की आर्थिक स्थिति संतुलित और मजबूत बनी रहे.