लेटेस्ट न्यूज़

केदारनाथ से लौट रही कानपुर की प्रज्ञा सिंह महानंदा एक्सप्रेस से अचानक हुई लापता, लोकेशन ट्रैक होने के बावजूद नहीं मिला कोई सुराग...क्या हुआ?

Pragya Singh Missing Case: केदारनाथ यात्रा के दौरान महानंदा एक्सप्रेस में कानपुर निवासी प्रज्ञा सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं. उनकी आखिरी लोकेशन लक्सर रेलवे ट्रैक के पास मिली है, लेकिन मोबाइल बंद होने से स्थिति स्पष्ट नहीं है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Pragya Singh Missing Case: केदारनाथ धाम की यात्रा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कानपुर निवासी एक परिवार के साथ यात्रा कर रही प्रज्ञा सिंह अचानक रातों-रात लापता हो गईं. वह महानंदा एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ सफर कर रही थीं, तभी यह घटना हुई. पति मनीष अग्रहरी पत्नी की गुमशुदगी से सदमे में हैं और लगातार पुलिस के साथ मिलकर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं. अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में चिंता और तनाव का माहौल है.