UP Weather Update: यूपी में जल्द फिर से लौटने वाला है बारिश का दौर... मौसम विभाग ने बताया इन जिलों में बरसेंगे मेघ
UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग का ताजा अपडेट जारी किया है. आगामी दिनों में प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. लू की संभावना नहीं, लेकिन पारा 8 डिग्री तक बढ़ेगा.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, विभाग ने साथ ही यह भी साफ किया है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब समाप्त हो चुका है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा प्रेस नोट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मौसम में आने वाले दिनों में दो तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है.